बिजुरी में भाजपा महिला मोर्चा ने किया नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन- @ विकाश पांडेय
बिजुरी में भाजपा महिला मोर्चा ने किया नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन
बिजुरी। बिजुरी नगर में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने वर्ष 2024 की शुभकामनाएं एक दूसरे को देते हुए नए वर्ष की मंगल कामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना जायसवाल एवं बिजुरी नगर पालिका की अध्यक्ष सहबिन पनिका उपस्थित रहे जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया सभी ने नव वर्ष पर एक दूसरे का स्वागत किया तथा नाच गाकर इस पर्व को मनाया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री पूर्णिमा सिंह के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्णिमा सिंह ने कहा कि नव वर्ष को लेकर के यह आयोजन किया गया है और आगामी वर्ष हम सभी के लिए मंगलमय हो ऐसी कामना मैं करती हूं।


