म.प्र. महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष 01 सितम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगी

म.प्र. महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष 01 सितम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगी
अनूपपुर। म.प्र. महिला वित्त एवं विकास निगम (महिला एवं बाल विकास विभाग) की अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्रीमती अमिता चपरा 01 सितम्बर 2023 को जिले के प्रवास पर रहेंगी। अध्यक्ष श्रीमती चपरा 01 सितम्बर को दोपहर 12 बजे कार द्वारा शहडोल से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगी तथा दोपहर 1ः30 बजे कोतमा पहुंचेंगी एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 2 बजे कोतमा में लाडली बहना योजनांतर्गत महिलाओं से संवाद करेंगी एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। शाम 5 बजे कोतमा से डूमरकछार के लिए प्रस्थान करेंगी तथा शाम 6 बजे डूमरकछार पहुंचेंगी एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। शाम 7 बजे नगर परिषद डूमरकछार के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। रात्रि 8ः00 बजे शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगी।