शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंनौदा में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे का आयोजन,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमारिया
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंनौदा में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे का आयोजन

बंनौदा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंनौदा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भव्य प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम के उपरांत छात्र-छात्राओं के लिए विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

सुबह से ही विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ सरस्वती की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसडीओपी एस.सी. बोहित, नगर निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा, सेवानिवृत्त बीईओ राणा प्रताप सिंह, विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य विनोद पांडे, के.के. शुक्ला, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र मिश्रा, शिव प्रसाद पांडे, त्रिवेणी सोनी, संजय पांडे, बंनौदा विद्यालय के प्राचार्य मैथलीशरण पांडे, जन शिक्षक वीरेंद्र गर्ग, आईटी शिक्षक संजय गौतम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अंत में छात्र-छात्राओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को यादगार बताया।


