*मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां: भीषण सड़क में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत*
*मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां: भीषण सड़क में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत*
मैहर/ अनूपपुर /राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रिगरा गांव के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार XUV कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरे गांव में पसरा मातम।
मृतक पूर्व विधायक लालजी पटेल ग्राम तनाजा के परिवार के सदस्य बताए गए है।
1- अंकुर पटेल पिता स्व गोविंद पटेल उम्र 39 वर्ष ग्राम तनाजा
2 -मृदुल पटेल पिता महेंद्र पटेल उम्र 32 वर्ष ग्राम तनाजा
3- विजय पटेल पिता नागेन्द्र पटेल उम्र 32 वर्ष ग्राम तनाजा
4- हरिशंकर पटेल पिता नागेन्द्र पटेल उम्र 28 वर्ष ग्राम तनाजा
5 - संजीव पटेल पिता संजय पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी नरोरा।


