नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दशहरा के दिन दुर्गा मां की प्रतिमाओं का सोन नदी के विभिन्न घाटों में किया विसर्जन ,, रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दशहरा के दिन दुर्गा मां की प्रतिमाओं का सोन नदी के विभिन्न घाटों में किया विसर्जन
रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
जहां पूरे देश वर्ष में आज 2 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ बुराई पर अच्छाई सत्य पर सत्य के रूप में दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है तथा दुर्गा मां की प्रतिमाओं का आज विसर्जन भी किया जा रहा है। वही शहडोल जिले के सोन नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखने को मिला है जहां श्रद्धालु 9 दिन मां दुर्गा की बड़े ही भक्ति भाव के साथ पूजा पाठ करते दिखे वहीं आज दसवें दिन नम आंखों से उन्हें विसर्जित कर दिया।
वही शाम 6 बजे तक सोन नदी के चतुर्भुज घाट मेंभारी जन शैलाब देख गया एवं प्रतिमाओं का विसर्जन अभी तक किया जा चुका है तथा विसर्जन का सिलसिला अनवरत रूप से चल रहा है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस राजस्व पंचायत एवं अन्य विभागों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चक शाबंद की गई थी। तथा अधिकारियों के द्वारा सतत रूप से भ्रमण कर इसका निरीक्षण भी किया गया। साथ में पुलिस बल जयसिंहनगर कि टीम टीआई साहब अपनी टीम के साथ रहे


