पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा

बांदा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों की पुलिस लाइन स्थित सभागार के समस्त थानों पर गठित “मिशन शक्ति केन्द्रों” के प्रभारी एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान डी.आई.जी. महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान हेतु जारी एस.ओ.पी. (SOP) के अनुसार अभिलेखों के सही रख-रखाव, प्रविष्टियों की समयबद्ध अद्यतनता, एवं प्रत्येक मिशन शक्ति केन्द्र में महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई । उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं के लिए सहायता एवं सहयोग का प्रभावी मंच बनें । डी.आई.जी. महोदय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी कर्मियों को निष्ठा, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए । यह समीक्षा गोष्ठी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज , सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा मेविस टॉक ,क्षेत्राधिकारीगण, एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारीगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।


