अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र बिसण्डा का किया गया निरीक्षण,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
बांदा मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन  योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में व्यापक जागरुकता अभियान  चलाया जा रहा है, इसी क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक  शिवराज द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र बिसण्डा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति से संबंधित अभिलेखों तथा रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए गए । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी से चलाए जा रहे जागरुकता अभियानों तथा प्रगति के बारे में जानकारी ली गई । इस दौरान व्यापक स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों आदि स्थानों पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं का जागरुक करने के निर्देश दिए गए । थाना भ्रमण के दौरान उन्होने थाने पर आए फरियादियों की शिकायतें सुन उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।