थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति टीम द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद,,रिपोर्ट @अजय कुमार यादव बांदा
थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति टीम द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद,,रिपोर्ट @अजय कुमार यादव बांदा
बांदा - पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 16.10.2025 को देर शाम मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के मिरगहनी गांव से पहले पुलिया पर बैठे होने की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*बरामदगी-*
▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर
▪️01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. महेन्द्र सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी बड़ी लोहारी थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 240/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. म0उ0नि0 रोशनी सेंगर चौकी प्रभारी कुरसेजा
2. उ0नि0 फूलचन्द्र
3. म0कां0 ज्योति शुक्ला
4. कां0 रुपेन्द्र


