मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मिशन शक्ति टीम के साथ सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज अतर्रा चुंगी में किया गया “शक्ति संवाद,, बालिकाओं से बातचीत कर बढ़ाया गया उनका मनोबल ,,रिपोर्ट@ अजय कुमार यादव बांदा
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मिशन शक्ति टीम के साथ सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज अतर्रा चुंगी में किया गया “शक्ति संवाद,, बालिकाओं से बातचीत कर बढ़ाया गया उनका मनोबल ,,रिपोर्ट@ अजय कुमार यादव बांदा
बादा - मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे *मिशन शक्ति 5.0* अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक द्वारा महिला थाना व कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम के साथ अतर्रा चुंगी स्थित *सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज* में *“शक्ति संवाद”* का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, सरकारी योजनाओं, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई । आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बरों- महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा डायल यूपी 112, एंबुलेंस सेवा 108 आदि के बारे में चर्चा कर इन सेवाओं के प्रयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई । सुश्री मेविस टॉक ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि यदि वे कभी भी किसी असामान्य या असहज स्थिति का सामना करें, तो निडर होकर अपने माता-पिता, शिक्षकों या नजदीकी पुलिस अधिकारी को बताएं या महिला हेल्पलाइन 1090 को बताएं, उनकी जानकारी गोपनीय रखते हुए तत्काल सहायता की जाएगी । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें संवेदनशील विषयों पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करना तथा एक सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण का निर्माण करना था । सुश्री टॉक द्वारा छात्राओं से बातचीत कर उनकी कैरियर कॉउंसलिंग की गई तथा उन्हे विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही शासन द्वारा उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हे पम्प्लेट वितरित किए गए । कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया ।


