मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम थाना तिंदवारी की मिशन शक्ति टीम द्वारा आदर्श ज्ञान भारती इण्टर कॉलेज में छात्राओं के साथ किया गया शक्ति संवाद । कैरियर कॉउंसलिंग कर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी ।  थाना पैलानी की मिशन शक्ति टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकी पुरवा में किया गया जागरुकता कार्यक्रम 
बांदा- मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन  योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे *मिशन शक्ति 5.0* अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना तिंदवारी की मिशन शक्ति टीम द्वारा आदर्श ज्ञान भारती इण्टर कॉलेज में छात्राओं के साथ “शक्ति संवाद” का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं की कैरियर कॉउंसलिंग की गई तथा उन्हे रुचि के अनुसार विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई । छात्राओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई । इसी क्रम में थाना पैलानी की मिशन शक्ति टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकी पुरवा में बच्चों  के साथ कार्यक्रम किया  गया इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को सरल भाषा में बताया कि किस प्रकार का स्पर्श उनके लिए सुरक्षित (गुड टच) है और कौन सा असहज या गलत (बैड टच) । टीम द्वारा बच्चों को यह भी बताया गया कि यदि कोई उन्हें गलत तरीके से छूता है, तो डरने की बजाय तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को इसकी जानकारी दें । इसके अतिरिक्त बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, साइबर अपराध, और अन्य बाल अपराधों के विषय में भी बच्चों को अवगत कराया गया । मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को 1098 (चाइल्डलाइन हेल्प नंबर) एवं 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) के बारे में भी जानकारी दी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे सहायता प्राप्त कर सकें ।