मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम थाना पैलानी की मिशन शक्ति टीम द्वारा रणछोड़दास इण्टर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन । महिलाएँ एवं बालिकाएँ थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों में बेहिचक महिला पुलिसकर्मियों को बता सकती हैं अपनी समस्या 
बांदा मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन  योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे *मिशन शक्ति 5.0* अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक  पलाश बंसल के निर्देशन  में सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, ग्राम सचिवालयों में बालिकाओं/महिलाओं को एकत्रित कर उन्हे शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है । इसी क्रम में थाना पैलानी की मिश शक्ति टीम द्वारा रणछोड़दास इण्टर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को मुख्यमंत्री हेल्पालाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, आपाताकालीन पुलिस सेवा- डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही उन्हे महिला सुरक्षा से जुड़े महत्त्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया । इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी देते हुए उन्हे साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी दी गई । छात्राओं को बताया गया कि प्रत्येक थाना स्तर पर *मिशन शक्ति केन्द्र* की स्थापना की गई जहां पर महिलाएँ एवं बालिकाएँ बेहिचक अपनी समस्या बता सकती हैं ।