*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 2:15 बजे अमरकंटक हेलीपैड पहुंचेंगे

अनूपपुर, ///- मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अप्रैल 2026 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के  प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल से प्रस्थान कर 1:20 बजे डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 1:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा अमरकंटक के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:15 बजे अमरकंटक हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता  निभाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सायं 4:30 बजे अमरकंटक से पुनः डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।