मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में भगवान आदिनाथ के किए दर्शन

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 

प्रदेश के नागरिकों के सुख समृद्धि के लिए भगवान आदिनाथ से की कामना

शहडोल 03 अप्रैल 2023- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अमरकंटक में सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर पहुंचकर भगवान आदिनाथ की मूर्ति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश के नागरिकों की सुख, समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया गया कि मंदिर परिसर में एक हजार स्थापित प्रतिमाओं के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रतिमाओं के दर्शन भी किए।

इस दौरान सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री दिनेश चंद्र सागर, कलेक्टर अनूपपुर श्री आशीष वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष जनजाति आयोग श्री नरेंद्र मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।