अनूपपुर भाजपा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फ्लाई ओवर निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने की रखी मांग - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर भाजपा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फ्लाई ओवर निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने की रखी मांग - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - जिला मुख्यालय अनूपपुर के विकास में सबसे बड़ा औरोध बना रेलवे फाटक में ब्रिज निर्माण को लेकर 2007 में रामलाल रौतेल ने विधायक रहते रेल रोको आंदोलन कर जिले के विकास के लिए अपने ही सरकार के खिलाफ रेल रोको आंदोलन कर दिया था और उस वक्त रामलाल रौतेल खुद सत्ता के थे और तब से फ्लाई ओवर निर्माण की एक आश जगी थी पर 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी फ्लाई ओवर के निर्माण की शुरुआत तो हुई पर 18 वर्षों के दौरान भाजपा के नेता और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री का दर्ज प्राप्त रामलाल रौतेल ने अपने ही सरकार के खिलाफ लागातर फ्लाई ओवर के मुद्दे को लेकर मुखर रहे और अब जब बर्दास्त की सभी पराकाष्ठायें आम जनता ने पार कर ली तब एक बार फिर रामलाल रौतेल ने कल मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर इस मुद्दे पर बात की और जल्द से जल्द फ्लाईओवर निर्माण को पूरा कराने पत्र सौंप कर मांग की है
अनूपपुर का दुर्भाग्य बना फ्लाईओवर
जिले के विकास में अगर सबसे बड़ा औरोधक कुछ है तो वो है जिला मुख्यालय में बन रहा ब्रिज प्रशासन लगातार कई महीनों से ब्रिज निर्माण की निगरानी कर फ़ोटो जारी करता है पर ब्रिज निर्माण है कि पूरा होने का नाम ही नही ले रहा और आखिर कार अब गेंद मुख्यमंत्री के पाले में डाली गई है अब देखना होगा कि आखिर कब तक जिले को इस मुसीबत से निजात मिलेगी हालांकि हमने इस मुद्दे पर रामलाल रौतेल से बात की तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द ब्रिज का काम पूरा कर जिला मुख्यालय की जनता को सौंपा जायेगा अब देखना लाजमी होगा कि विगत 18 वर्षों से बनी यह मांग आखरी जनता को सौगात के रूप में कब मिलती है जिसके चलते जिला मुख्यालय का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है





