जनसेवा मित्रों द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का व्यापक प्रचार प्रसार दीवार लेखन से किया जा रहा है ग्रामीणों को जागरूक

जनसेवा मित्रों द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का व्यापक प्रचार प्रसार
दीवार लेखन से किया जा रहा है ग्रामीणों को जागरूक
उमरिया -जिले में जनसेवा मित्रों व्दारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का गांवों में रंगोली, दीवार लेखन आदि के माध्यम से व्यापक प्रसार प्रसार कर महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उमरिया जिले के जनसेवा मित्रो द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में निरंतर सहभागिता दी जा रही है। सीएम फेलो रूपल जैन के नेतृत्व में जनसेवा मित्र प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर, लोगो से संवाद कर, योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक कर रहे है।इसी कड़ी में आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसेवा मित्रों द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर आधारित आकर्षक रंगोली एवं दीवार लेखन के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार का कार्य पूरे उत्साह के साथ किया गया है। इस दौरान जनसेवा मित्र हिमांशु तिवारी स्वाति दुबे ,खुशी सेन, अमृता सिंह, नेहा सिंह सिमरन सिंह विवेक सिंह शिखा बर्मन माया सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।