राज्य स्तरीय अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया
डूमरकछार/पौराधार। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को माह अक्टूबर की मासिक आर्थिक सहायता राशि के निर्धारित तिथि 10 अक्टूबर के स्थान पर 04 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिला बुढानपुर मे अंतरित किया गया, इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर परिषद डूमरकछार कार्यालय प्रांगण मे नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार चैरसिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा उपाध्यक्ष कंचना मेहता के गरिमामय उपस्थिति मे देखा व सुना गया उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए की किस्त का अंतरण किया है। अब तक ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ में हर पात्र महिला को एक हजार रुपए महीने की राशि मिलती थी। अब ये राशि 1250 रुपए हो गई है। उक्त सीधा प्रसारण अवसर पर सभापति रवि सिंह, जीतेंद्र चैहान, रंजीत वर्मा, विड्डू शर्मा, महेश चैहान पार्षदगण सरिता यादव, पार्वती सिंह गोंड, राकेश दीवान, निर्भय नारायण राव, बिजेन्द्र देवांगन, चंदा देवी महरा, रीता पालीवाल, दिव्या मेहता लेखापाल रजनीश प्रसाद शुक्ला, उपयंत्री शिवराम इडपाचे, परिषद के कर्मचारी जयकांत मेहता, सतेन्द्र चैहान, प्रतिज्ञा मिश्रा, विवेक मिश्रा, धीरेंद्र सिंह अखिलेश सिंह परिहार, करन कोल, मुन्नापाल, तीरथ पनिका, अमित जायसवाल, गौरव महाता, विशाल महतो, रामप्रसाद जायसवाल, राजू यादव, चन्द्रशेखर जायसवाल, प्रवीण शर्मा, पवन गौतम, अनुरुद्ध दाहिया, एजाज अहमद, उत्तम कोल, सत्यनारायण सोनी, अजय राम, हरिश सिंह, विजय यादव तथा क्षेत्र के कई महिलाओ समेत योजना से लाभान्वित लाड़ली बहनों सहित आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रही।