नगर पालिका पसान के खिलाफ श्रम संगठन करेगा आंदोलन, मुख्य महाप्रबंधक को की षिकायत


अनूपपुर। पसान नगर पालिका कोलांचल क्षेत्र से पोषित नगर पालिका परिषद पसान के क्रिया कलापों तथा उनके कर्मचारियों एवं अध्यक्ष/सीएमओ की कारगुजारियो के खिलाफ संयुक्त श्रम संगठनो ने रोस व्यक्त करते हुए एक प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसईसीएल जमुना कोतमा से लिखित शिकायत किया है। युक्त आसय की जानकारी देते हुए कोयला श्रमिक संघ सीटू के क्षेत्रीय अध्यक्ष जमुना कोतमा ने बताया की नगर पालिका द्वारा कंपनी के द्वारा निर्मित सड़को पर अनायास लीपा पोती करवाना। कंपनी द्वारा निर्मित चिल्ड्रन उद्यान में नगर पालिका का बोर्ड लगवाना एसीसी के समय से निःशुल्क संचालित है जूनियर हाई स्कूल को कब्जा कर नगर पालिका द्वारा संचालित संजीवनी क्लीनिक का नाम देना आदि   कृत्यों की आड़ में जनता के टैक्स से संचालित करोड़ों रूपए की हेरा फेरी की जा रही है, अपनी विज्ञप्ति में सीटू अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष/सीएमओ अपनी कमियों को छुपाने तथा विरोध की ओर से ध्यान भटकाने के लिए श्रम संघ पदाधिकारियों के खिलाफ दलित सफाई कर्मचारियों से झूठे मुकदमे तैयार करवाए जा रहे हैं, उन्होंने कहा अगर जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन वर्तमान नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष एवम सीएमओ की कलुसित गतिविधियों को संज्ञान में ले कर कार्यवाही नहीं करता, तो संयुक्त यूनियन आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।