आज देश में विदेशी चीजे हावी हो गई है - मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज,,रिपोर्ट@भारतेंद्र सिंह बैस अशोकनगर

आज देश में विदेशी चीजे हावी हो गई है - मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज
मुंगावली। आज देश में विदेशी चीजों का बोलबाला है जहा आज हम लोग स्वदेशी चीजों का छोड़ते हुए जा रहे है तो वही विदेशी चीजों को हम अपनाते जा रहे है पहले देश से विदेशो में 1अरब 30हजार मीटर कपड़ा भेजा जाता था वही मजबूरी के कारण भारत को भी विदेशी बस्तु के आयातक के लिए मजबूर होना पड़ा क्रांतिकारियों ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर हमारी संस्कृति,विरासत को बचाया है मगर आज हम लोग उसी के आधीन होते जा रहे है जो हमे हमारे संस्कार और संस्कृति को भुलाने का काम कर रही है क्या था हमरा भारत और आज हम कहा जा रहे है आज उन्होंने हमे हमारी संस्कृति और इतिहास को ही मिटा दिया जा रहा है ऐसे में हमारा मूल कर्तव्य होना चाहिए की क्रांति कारियो द्वारा दिलाई गई आजादी को हम न भूले हमारी संस्कृति को न भूले उक्त उदगार नगर में विराजमान पूज्य मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज ने सुधा सागर भवन में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही आगे कहा की इन्होंने सबसे हमसे भेष भूषा,शिक्षा, पर हमला बोला,फिर हमारे अस्पतालों पर, फिर हमारे खाने पर आज हम हमारे परिवेश का खाना छोड़कर उनके द्वारा बताए गए खाने को ज्यादा खाने लगे है इस तरह हमारी संस्कृति को पूरा विदेशी रूप में ढालने का काम किया जा रहा है और हम भारतीय संस्कृति को भूल रहे है वही आजादी के बाद से हम अपने मूल्य को नही पहचान पा रहे है।
उत्कृष्ट दिखाई दी मुनि श्री आहार चर्या
निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज सदैव अपने प्रवचन में कहते है की श्रावक को सदेव अपने घर पर ऐसा खाना बनाना चाहिए की यदि आपके घर साधु आ जाए तो वह आपके द्वारा बनाए गए खाने को खा सके ऐसा ही कुछ नजारा सोमवार को नगर में विराजमान पूज्य मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज के आहार चर्या के दौरान देखने को मिला जब मुनि श्री को आहार की विधि नही मिली तो शहर में आहार के लिए जा रहे है इतने में दो प्रतिमा धारी स्टेशन रोड निवासी किरण जैन को इसकी जानकारी लगी तो वह सहज रूप से महाराज श्री को पढ़गाहन करने के लिए खड़ी हो गई और जबकि उनके द्वारा चौका नही लगाया जा रहा था, वह तो दो प्रतिमा धारी होने की वजह से प्रतिदिन सोले का खाना बनाती है और महाराज श्री उनके यहां रुक गए और साआनद उनके आहार संपन्न हुए, लोगो ने कहा की आज मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के मुखारबिंद से कही बात सच साबित हुई।