मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने सड़क में बैठे रिंकू राम जी मिश्रा
मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने सड़क में बैठे रिंकू राम जी मिश्रा
अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिहा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ 23 वर्षीय राजेश गुप्ता (पिता दशरथ गुप्ता) का शव घर से 200 मीटर दूर एक आम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस की कार्यवाही से हताश होकर फांसी में लटके युवक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए अनूपपुर जिला पंचायत के सदस व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिंकू राम जी मिश्रा ने सड़क में बैठकर परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है|
परिजनों के सनसनीखेज आरोप:
मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजेश का लामाटोला निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर कल तीरथ साहू, लल्लू साहू, बिसाहू यादव और उनके पुत्र ने राजेश के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी जला दिया।
थाने से न्याय न मिलने का दावा:
परिजनों के अनुसार, राजेश कल शाम 7 बजे शिकायत लेकर कोतमा थाने गया था, लेकिन आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हुई। उल्टा, युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और उसे डराया-धमकाया गया। परिजनों का कहना है कि इसी दहशत और प्रताड़ना के कारण राजेश ने आत्मघाती कदम उठाया।
फिलहाल परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


