जिले में बदला मौसम का मिजाज

जिले में बदला मौसम का मिजाज
अनूपपुर। तेज बारिश के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड, अलाव का सहारा ले रहे लोग जिले में आज सुबह से मौसम में बदलाव हुआ है। ठंडी हवाओं के चलने के साथ काले बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। बारिश से जिले में ठंड बढ़ गई है। जिले के कोतमा, बिजुरी, राजेंद्रग्राम, अमरकंटक में भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी हैं। वहीं जिला मुख्यालय में भी बारिश हो रही हैं। बता दें कि, जिले में कल से ही सूरज के दर्शन नहीं हुए और आज अचानक मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने लगी। जिससे अमरकंटक का मौसम और सुहाना हो गया। अमरकंटक के चारों ओर काले बादल छाए रहे। अचानक ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद हो गए, जगह-जगह पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिले में आज दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है।