यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन चेकिंग का चलाया गया सघन चेकिंग अभियान


  चारपहिया वाहनों में लगी काली फिल्म को हटाया गया । साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की की गई जांच एवं लोगों को किया गया जागरुक । इस अभियान के तहत कुल 630 वाहनों से करीब 07 लाख का किया गया चालान ।*

बांदा पुलिस अधीक्षक  पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा बांदा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म (Black Film / Tinted Glass) के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म (Black Film /Tinted Glass) का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई । इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा ब्रिथएनालाइजर (Breath Analyzer) का प्रयोग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई तथा उन्हें सख्त चेतावनी दी गई ।  भविष्य में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न ले जाने व शराब सेवन के उपरांत वाहन चलाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी साथ ही साथ बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें । आज अभियान के दौरान कुल 07 चारपहिया वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और कुल 630 वाहनो से करीब 07 लाख का चालान करते हुई कड़ी चेतावनी दी गई ।