पाली के बरा मोहल्ला निवासी युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
पाली (उमरिया) नगर के बरा मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 02 में रहने वाले एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आकाश विश्वकर्मा (21 वर्ष), पिता राजकुमार विश्वकर्मा, ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक खाली कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने कमरे की म्यार में सफेद रंग के गमछे का उपयोग कर फंदा लगाया। घटना की सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।