युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, जिले की तीनों सीटों में कांग्रेस पार्टी जीत की बनी रणनीति

युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, जिले की तीनों सीटों में कांग्रेस पार्टी जीत की बनी रणनीति
अनूपपुर। युवा कांग्रेस जिला अनूपपुर द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मध्यप्रदेश सहप्रभारी नईम प्रधान, युवा कांग्रेस के शक्ति सुपर सी प्रोग्राम कि प्रदेश प्रमुख सुश्री योगिता सिंह परिहार की गरिमामयी उपस्थिति एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान ने संबोधित करते हुए बैठक के संबंध विस्तार पूर्वक जानकारी दी और उपस्थित समस्त पदाधिकारियो को विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य कर, कांग्रेस पार्टी को तीनो विधानसभा सीटों पर विजय श्री दिलाने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथि युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मध्यप्रदेश सह प्रभारी नईम प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी के हित में कार्य करते हुए तीनों विधानसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी के जीत का परचम लहराकर कमलनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। युवा कांग्रेस के शक्ति सुपर प्रोग्राम की प्रदेश प्रमुख सुश्री योगिता सिंह परिहार ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि युवा कांग्रेस के शक्ति सुपर कार्यक्रम के तहत प्रियंका गांधी जी की टीम में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ना है जो विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आने वाले समय महिलाओं के हित में कार्य कर सके। बैठक में जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान के साथ जनपद सदस्य राधा सिंह, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल, महासचिव राजीव सिंह, राजूराम पटेल, संजय पटेल मानवेन्द्र मिश्रा, प्रदीप मांझी, आईटी सेल जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सिकरवार युवा रितेंद्र सिंह, विवेक यादव, सागर पट्टावी, सैम खान, गुड्डू बंसल, अनिल बंसल, जिला, विधानसभा, ब्लॉक, मण्डलम, सेक्टर के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सभी ने विधानसभा चुनाव 2023 मे जिले के तीनों विधानसभा सीट मे कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर प्रदेश मे कमलनाथ जी की कांग्रेस सरकार बनाने की शपथ ली।