उमरिया: आरक्षक कमोद टेकाम ने समय पर रक्तदान कर बचाई बच्चे की जान, मानवीय सेवा की हो रही सराहना

उमरिया। कोतवाली पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक कमोद तटेकाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहती है। एक गंभीर रूप से बीमार बच्चे को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, और जब समय पर रक्तदाता नहीं मिला, तब आरक्षक कमोद टेकाम ने आगे आकर रक्तदान कर बच्चे की जान बचा ली।

उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय स्तर पर भरपूर सराहना हो रही है। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से न सिर्फ एक मासूम की जिंदगी बची, बल्कि समाज को भी यह संदेश मिला कि पुलिस आम जन की सेवा में हर परिस्थिति में तत्पर है।

इस दौरान युवा सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह, अधिकार सिंह और ग्राम पंचायत रोहनिया के सरपंच अनिल सिंह कोरर्चे भी मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी आरक्षक टेकाम के कार्य की सराहना की।

आरक्षक कमोद टेकाम का यह सराहनीय कदम समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है और युवाओं को रक्तदान जैसे जीवन रक्षक कार्यों के लिए प्रेरित करता है।