सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती पर थाना जैतहरी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन,,रिपोर्ट@उमेश पत्रिक जैतहरी
जैतहरी में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन

जैतहरी - सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती पर थाना जैतहरी में रन फॉर यूनिटी [एकता दौड़] का आयोजन किया गया जिसमें जैतहरी तहसीलदार जैतहरी थाना प्रभारी अमर वर्मा ,नगर पालिका उपाध्यक्ष रविंद्र राठौर सहित शांति समिति के सभी सदस्य एवं हॉस्पिटल स्टाफ पुलिस स्टाफ व स्कूल के बच्चे एकता दौड़ में शामिल हुए एकता दौड़ की शुरुआत जैतहरी थाने से होकर मार्केट होते हुए थाना लाया गया और सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की सभी को शपथ दिलाई गई इस दौड़ पर सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया थाना प्रभारी अमर वर्मा ओर अन्य अतिथियों द्वारा अपने अपने वक्तव्यों में राष्ट्रीय सुरक्षा ओर एकता के बारे स्कूली बच्चों को समझाया


