राजेंद्रग्राम  थाना प्रभारी पी.सी. कोल के पुत्र की हत्या, पुलिस महकमे में शोक

रीवा/अनूपपुर। रीवा में  अनूपपुर जिले  के राजेंद्रग्राम  थाना प्रभारी पी.सी. कोल के पुत्र की पुरानी रंजिश को लेकर  हत्या की घटना  कर दीं गई है  से, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। 

31को रिटायर होने वाले थे पिता 

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पी.सी. कोल, जो 31 जुलाई को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे,उनके परिवार पर रिटायरमेंट से ठीक पहले दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रीवा में उनके पुत्र की हत्या की घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।  उनके पुत्र की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। सेवानिवृत्ति की तैयारियों के बीच आई इस दुखद घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

*तीन आरोपी गिरफ्तार*
 हत्या को लेकर सिविल लाइंस, रीवा,  मे एफआईआर क्रमांक 0237/2026 मे भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 296(b),  103(1) 3(5) दर्ज की गई है रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। दस्तावेज़ के अनुसार आरोपियों के रूप में आशीष दहिया (उर्फ मोंटू दहिया), लकी दहिया और अंकित दहिया के नाम दर्ज हैं। तीनों का पता शांति विहार कॉलोनी, सिविल लाइन, रीवा बताया गया है।

*पुरानी रंजिश*
एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पीड़ित पर हमला किया। शिकायत में आरोप है कि पहले मारपीट की गई और बाद में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजन घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।