म.प्र.जन अभियान परिषद के नेतृत्व मे श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में नवांकुर संस्था पसान , प्रस्फूटन समिति, सीएमसीएलडीपी छात्र,परामर्शदाता की सहभागिता....

 कोतमा-  विगत दिवस विकासखंड अनूपपुर से. क्र.4 ग्राम पंचायत पोंड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में नवांकुर संस्था पसान एवम प्रस्फुटन समिति सीएमसीएलडीपी छात्रों द्वारा श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कलश यात्रा में सहभागिता...... 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हो रहे  राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में कलश यात्रा के माध्यम से एवम अक्षत देकर लोगो को आमंत्रण दे कर एवम सभी को अपने घरों में 11घी के दीपक जलाकर इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए एवम इतने वर्षो से जो सपना देश के हर व्यक्ति ने देखा था वो सपना सच होने जा रहा है 22 जनवरी का दिन हम सब एक त्योहार के रूप में मनाए इस खुशी में सब शामिल हो...... यही मनोकामना के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया। आज के इस कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान नवांकुर संस्था के अध्यक्ष विजय जयसवाल ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति दारसागर के अध्यक्ष दीपक केवट ग्रा.वि.प्रस्फुटन समिति पोंड़ी के अध्यक्ष रामलखन , अमृतलाल केवट (सांसद प्रतिनिधि),लालू केवट  जी भभुति केवट जी गीता अगरिया,गोपालदास केवट,अशोक केवट परामर्शदाता शिवानी सिंह एमएसडब्ल्यू छात्र राज जयसवाल ,रुक्मणि सिंह ग्रामिणजनो का सहयोग रहा।