राष्ट्रीय जल मिशन अभियान में सहभागिता निभाने वाले वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

राष्ट्रीय जल मिशन अभियान में सहभागिता निभाने वाले वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
उमरिया- राष्ट्रीय जल मिशन अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जल संरक्षण राष्ट्रीय जल मिशन अभियान के फेस-1,फेस-2,फेस-3 के क्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंदर द्विवेदी निर्देश व मार्गदर्शन पर नेशनल यूथ वॉलिंटियर व यूथ क्लब मेंबर्स के द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन जल संरक्षण पर जल बचाओ रैली, डोर टू डोर कैंपेन, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, जन संवाद चौपाल, फेस पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण, कविता एवं गीत के माध्यम से लोगों को जल बचाने हेतु प्रेरित व जागरूक किया। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने वाले वॉलिंटिय हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन, प्रदीप राय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जल मिशन अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किया गया जिसमें तालाब नदियां और हैंडपंप के समीप स्वच्छता अभियान आयोजित कर नदियों तालाबों के जल से प्लास्टिक बॉटल्स, पॉलिथीन, विसर्जित मूर्तियां व आदि निकालकर जल को स्वच्छ किया गया।