नेहरू युवा केंद्र उमरिया द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के उद्देश्यों पर चलने युवाओं ने लिया संकल्प

नेहरू युवा केंद्र उमरिया द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के उद्देश्यों पर चलने युवाओं ने लिया संकल्प
उमरिया- राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र उमरिया मध्य प्रदेश के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी के निर्देशन मे नेशनल यूथ वॉलिंटियर व महिला मंडल युवा मंडल के सदस्यों के द्वारा विकासखंड पाली ग्राम पंचायत गौरईया के एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल गोरईया परिसर में सूर्य नमस्कार व सामुदायिक भवन में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पटल पर अतिथियों द्वारा मालाअर्पण कर स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व जीवनी में प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में पाली थाना से सहायक उप निरीक्षक गोविंद सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक अजय सिंह परिहार, विद्यालय प्राचार्य सरिता जैन, पंचायत सरपंच संतोष मानिकपुरी, एनवाईकेएस जिला अधिकारी आदित्य सिंह, लेखपाल देवेंदर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण त्रिपाठी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एक्स नेशनल यूथ वालंटियर हिमांशु तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा उपस्थित सभी युवाओं को बताते हुए कहा कि विवेकानंद ने भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। साथ ही भारत में रहकर समाज के बुराई के खिलाफ उन्होंने लड़ा। आज के युवाओं को भी उनके विचारों पर चलना चाहिए। विवेकानंद ने शिकागो में जो आध्यात्मिक भाषण दिया था। जो काफी चर्चित रहा। उनके बताए गए राहों पर चलकर युवा को भी अपने कर्तव्य प्रति उदार होना चाहिए। विवेकानंद के जीवन पर बारी बारी ने सभी उपस्थित बच्चों को संबोधित किया। तत्पश्चात माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उपस्थित सभी लोगों ने उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान एक्स नेशनल यूथ वॉलिंटियर हिमांशु तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष खुशी सेन, सचिव शिखा बर्मन, उपाध्यक्ष वैष्णवी वर्मन, सौरव पांडेय, विद्यालय शिक्षक सत्येंद्र सिंह,शालिनी जैन, सीमा सिंह, अभिलाषा अग्निहोत्री, प्रतीक्षा गौतम, उषा गौलिया, शेख शहजाद, दिनेश वर्मा, भगवती सोनी अमित गुप्ता,अतुष कोल,पूनम बैगा,अंजली बैगा,अंजली बैगा,प्रिया सिंह अनुष्का सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।