राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में शोक सभा का आयोजन किया गया’
कोतमा। शुक्रवार की रात भालूमाड़ा के मजदूर चैक में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या के विरोध में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे अमित टोनू सिंह के द्वारा दीपक जला कर सभा की शुरुआत हुई, प्रदेश युवा सेना प्रमुख बिलाल हुसैन एवम संजय कृष्ण त्रिपाठी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज पाण्डेय ने कहा की गोगामेड़ी की हत्या होना काफी दुखद है, वो हमेशा समाज हित में आवाज उठाते थे। उसके बाद प्रदेश युवा सेना केसभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर 02 मिन का मौन रख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि, बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान दे। इस शोक सभा में विशेष रूप से अमित सिंह चैहान, चैनू रैदास, अरविंद मिश्रा, पीयूष सिंह राजपूताना, मानवेंद्र मिश्रा, पुनीत तिवारी, शुभ सिंह, सुभाष सिंह सैम खान, आरिफ भाई, कामता पटेल, रोशन अली, विक्की भाई, आरिफ रजा, अलकाम, रवि जयकर, सोनू खटीक, मोहम्मद नूर, रिंकू केवट, सज्जन लालपुरी, शाकिर, विवेक तिवारी, पुतन सिंह, कोदू मिश्रा, रजना भाई, पवन शाहू, प्रांजल तिवारी, जितेंद्र केवट, इकरार, वसीम अहमद, प्रशांत तिवारी, फैजान, सैफ खान, दिलीप, मनिकेश राजपूत, मोहित रजक, रेहान, मेहताब खान, असलम भाई, सहित प्रदेश युवा सेना के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रह कर श्रद्धांजलि अर्पित किए