दुर्घटनाओं की दावत दे रहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना नाला,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
दुर्घटनाओं की दावत दे रहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना नाला,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
बाँदा। प्रदेश की सरकार दिन रात उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत है जिनमे सडक नाली नाला को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार नगरपालिकाओ व नगरपँचायतो को बडा बजट मुहैया करा रही है लेकिन सरकार के ही बैठाये सरकारी नुमाइंदे सरकार के ही योजनाओं का पलीता लगाने मे लगे हुये है ।
ताजा मामला नगरपालिका कस्बा अतर्रा से सामने आया है जहां पर देशबंधु रुपौलिहा ने जिलाधिकारी को कई समाधान दिवसो मे दिये गये प्रार्थना पत्रो पर राजमार्ग पर खुला हुआ नाला जो कि कस्बे के बीचोबीच भीडभाड वाले ईलाके मे जहां पर भारतीय स्टेट बैक सहित पँजाब नेशनल बैंक व अपना होटल से सटा हुआ स्थित है। इस खुले हुये नाले को दुरुस्त कराने की माँग कई बार नगरपालिका से लेकर हर जगह श्री रुपौलिहा प्रार्थना पत्र दे चुके है किन्तु हर प्रार्थना पत्र पर नगर पालिका के अधिकारी फर्जी रिपोर्ट लगा कर निस्तारण कर देते हैं देशबंधु राष्ट्रीय स्वयंसेवक सँघ के सिपाही है उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश के मुखिया से मिल कर.नाला के निर्माण एवँ फर्जी रिपोर्टो के सँबध मे लिखित शिकायत करुंगा श्री रुपौलिहा ने बताया की
चेयरमैन पति आर.एस.एस.से द्वेष भावना प्रेरित रहता है इस नाले का निर्माण कार्य क्यूं नही करवाया जा रहा यह एक नगरवासियों के लिए यक्ष प्रश्न है। जबकि इस सँबध मे मीडिया मे कई बार खबरे प्रकाशित हो चुकी है ।इस नाले को लेकर मुहल्ले वासियों मे भारी आक्रोश है । तथा वार्ड सभासद 11 अम्बेडकर नगर पप्पू सोनकर ने भी कई बार इस नाले को लेकर चेयरमैन को प्रार्थना पत्र दे चुके है।
चेयरमैन पति वेद निराला ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि देशबंधु नाला सफाई हेतु अपनी निजी भूमि से आठ गुणे ढाई.सौ फुट जमीन उपलब्ध कराये तभी नाला बन पायेगा।


