भाजपा को लग सकता है आज जोरदार झटका, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह चलायेगी झाड़ू करेंगे भाजपा की सफाई !
अनूपपुरl मध्य प्रदेश में भाजपा कांग्रेस के बाद तीसरी ताकत बनने के लिए चुनाव मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी आज अनूपपुर भाजपा को एक जोरदार झटका दे सकती है आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह आज अपने ग्रह ग्राम खामरोध में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफाई करने के लिए झाड़ू पकड़ने वाली हैl यहां पर यह बता दिया जाए की रूपमती सिंह के पिता स्वर्गीय दलपत सिंह का पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में एक विशेष जन आधार है और वह इस क्षेत्र से 25 वर्षों तक सांसद रहे है  और आज तक कभी चुनाव नही हारे  ऐसे में यह माना जा रहा है कि रूपमती सिंह का भाजपा छोड़कर आम आदमी  पार्टी में जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा और इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पुष्पराजगढ़ के भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम पर पड सकता है l वही प्राप्त सूत्रों के अनुसार बिना और बुंदेलखंड के कई जिलों के प्रभारी दिनेश चड्ढा की मौजूदगी में उक्त कार्यक्रम होगा दिनेश चढ्ढा इसके पहले अनूपपुर में एक पत्रकार वार्ता करेंगे और शाम को रूपमती सिंह के गृह ग्राम खामरोध चटुआ में एक कार्यक्रम के दौरान रूपमती सिंह को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाकर भारतीय जनता पार्टी को जोरदार झटका देने की तैयारी में है