रेलवे कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण एवं मेडिकल कैंप आयोजित
रेलवे कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण एवं मेडिकल कैंप आयोजित
स्वास्थ्य जांच के साथ वेतन, प्रमोशन एवं सेवा संबंधी समस्याओं का किया गया समाधान
अनूपपुर/पेंड्रारोड | अनीश तिगाला
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण एवं मेडिकल कैंप का आयोजन पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। यह शिविर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमन मिश्रा के निर्देश पर आयोजित हुआ।
शिविर में मेडिकल विभाग के डॉ. संतोष, एल्विन टोप्पो एवं विनायक साहू ने कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं कार्मिक विभाग की ओर से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक ग्यासीराम, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक विवेकानंद साहू, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक (रनिंग) बलराम श्रीवास तथा मुख्य स्टेशन अधीक्षक संजीत पासवान उपस्थित रहे।
इस दौरान कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी वितरण किया गया।
शिविर में मान्यता प्राप्त संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस, बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव एवं पेंड्रारोड शाखा सचिव एन. हेमंत कुमार ने कर्मचारियों को शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित किया तथा उनकी समस्याओं के निराकरण में सहयोग किया।
कार्मिक विभाग ने ऑपरेटिंग, कमर्शियल, सिग्नल, इंजीनियरिंग एवं रनिंग स्टाफ से वेतन, पदोन्नति (प्रमोशन), बिल एवं अन्य सेवा संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर शिकायतें दर्ज कीं तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
शिविर के समापन के बाद अधिकारियों ने मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ रनिंग रूम का निरीक्षण किया तथा रनिंग कैंटीन में कर्मचारियों के लिए उपलब्ध भोजन एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।
Image news peper


