*रेलवे कांग्रेस अनूपपुर शाखा बैठक की बैठक में पुरानी पेंशन की मांग
*रेलवे कांग्रेस अनूपपुर शाखा बैठक की बैठक में पुरानी पेंशन की मांग*
अनूपपुर , साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर में 04 अप्रैल 2026 को सप्ताहिक बैठक में जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने अपील की आगामी 09 अप्रैल को एन एफ आई आर एवं साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के ओल्ड पेंशन स्कीम वापस करो व अन्य मुद्दों को लेकर बिलासपुर में महारैली कर रही है इस रैली व राष्ट्रीय अधिवेशन में अनूपपुर शाखा सहित सीआईसी शाखा से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रेल कर्मचारियों को शामिल होने की अपील की गई
रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के शाखा सचिव जयंतो दास गुप्ता ने बताया की आगामी 09 से 11 अप्रैल 2026 तक एनएफआईआर व मजदूर कांग्रेस बिलासपुर की वर्किंग कमिटी मीटिंग होगी इस बैठक का नेतृत्व एनएफआई आर नई दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री डाक्टर एम राघवैया करेंगे, रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण, मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री जी के मार्गदर्शन पर जोनल कार्यकारी अध्यक्ष , सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव ने अनूपपुर शाखा की बैठक लेकर मार्गदर्शन व निर्देशक प्रदान किया 09 अप्रैल की महारैली में सबसे बड़ा मुद्दा ओल्ड पेंशन स्कीम वापस करो का रहेगा
बैठक में रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के रेलवे युथ विंग युवा नेता भाई अज़हर नामाज खान का जन्मदिन केक काटकर व मीठी सेवई खिलाकर मनाया गया , बैठक में भारी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रहे :- शाखा उपाध्यक्ष रामदास राठौर, विवेक कुमार राय, सदाशिव पाण्डेय, कमलेश राठौर जैतहरी, एस के कोरी, रामबली, महिला रेलवे कांग्रेस नेत्री मोमिता मजूमदार, युथ विंग से किशन द्विवेदी, रविकांत राय , मुकेश यदुवंशी, कार्यालय प्रभारी जी सुर्याराव राव आदि उपस्थित रहे


