रेलवे गुप्त मतदान प्रारंभ पहले दिन मजदूर कांग्रेस का दबदबा रहा कायम

@रिपोर्ट - अनीश तिगाला 

अनूपपुर ।  रेलवे गुप्त मतदान चुनाव 2024 के प्रथम दिन शहडोल में चुनावी माहौल का नजारा ही अलग दिख रहा है।वर्तमान सत्ता में एकलौती मान्यता प्राप्त मजदूर कांग्रेस के अलावा अन्य 05 रेल कर्मचारी संगठन इस चुनाव में भाग लें रही है।
     जिससे प्रमुख रुप से श्रमिक यूनियन,भारतीय मजदूर संघ,अखंड रेल कर्मचारी संघ,रेल मजदूर यूनियन,स्वतंत्र बहुजन रेल कर्मचारी संगठन आदि चुनाव लड़ रही है।
                        मतदान 04,05 नवंबर नान रनिंग रेलवे  कर्मचारी एवं रनिंग कर्मचारियों के लिए 04,05,06  नवंबर 24 को मतदान के लिए सुबह 08 बजे से 06 बजे तक मतदान का दिन व समय निर्धारित है।
            पहले दिन 04 नवंबर 24 को मतदान में शहडोल के दो मतदान केंद्रों में सभी संगठनों के पंडालों में मजदूर कांग्रेस के पंडालों में रेल कर्मचारीयों भारी भीड़ नजर आई।इसी तरह की पहले दिन 04 नवंबर की वोटिंग में मजदूर कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिख रही थी।श्रमिक यूनियन,मजदूर संघ,अखंड रेल कर्मचारी संघ दूसरे नम्बर की लड़ाई में दिखाई दे रहे थे।