रेलवे जंक्शन अनूपपुर में दर्दनाक हादसा ओवरब्रिज न होने से महिला की मौत 

 रेलवे की लापरवाही पर सवाल

अनूपपुर। अमृत भारत  रेलवे स्टेशन अनूपपुर जंक्शन मे ओवरब्रिज की कमी के कारण एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 तक जाने के लिए यात्रियों को पर्याप्त और सुविधाजनक ओवरब्रिज उपलब्ध नहीं है जिसके चलते लोग जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने को मजबूर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीदा बेगम 47 वर्ष पति स्वर्गीय मुख्तार बेगम निवासी वार्ड नंबर 10 ग्राम पंचायत जामुडी थाना अनूपपुर प्रयागराज जाने के लिए टिकट लेकर प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पटरी पार करते समय वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गईं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के तुरंत बाद रेलवे पुलिस द्वारा घायल महिला को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

ओवरब्रिज की कमी बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि अनूपपुर जंक्शन पर लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। टिकट घर के पास स्थित पुराना पैदल पुल भी तोड़ा जा चुका है लेकिन नए पुल का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इसी कारण यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में भारी परेशानी होती है और वे मजबूरी में पटरी पार करते हैं। रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल इस घटना ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जाता या अस्थायी व्यवस्था की जाती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। सुरक्षा व्यवस्था भी कठघरे में मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों को पटरी पार करने से रोकने के लिए कोई सख्ती नहीं दिखाई जाती जिससे इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि टिकट घर के पास तत्काल प्रभाव से नया ओवरब्रिज बनाया जाए और जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता तब तक वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि लापरवाही का परिणाम है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर घटना के बाद कितनी तेजी से सुधारात्मक कदम उठाता है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं