*रेलवे मजदूर कांग्रेस ने लोको शेड में 37 पदों सृजन (नए पदों की स्वीकृति) कराई*

 अनूपपुर , मंडल कार्मिक कार्यालय बिलासपुर ने 02 दिसंबर को पत्र क्रमांक 32/2025 के माध्यम से मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री को अवगत कराया की मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के पीएनएम मांग पर दिनांक 28 नवंबर 2025 के अधिसूचना 249 /2025 के माध्यम से 37 पदों की स्वीकृति प्रदान कर दी है 
रेलवे मजदूर  बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया की दिनांक 12 मार्च 2024  बिलासपुर कार्मिक विभाग द्वारा मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के  साथ PNM बैठक मे मांगों पर विस्तार से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया था की इलेक्ट्रिक लोको सेड बिलासपुर कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी वर्षों से एक ही पदों बिना प्रमोशन के रहना पड़ रहा है । इलेक्ट्रिक लोको शेड के कर्मचारियों को समयबद्ध प्रमोशन देने हेतु , 37 नवीन सीनियर टेक्नीशियन पद सृजन कर अधिसूचना क्रमांक 249/ 2025 /दिनांक 28 नवंबर 2025 को जारी किया गया। इस महत्वपूर्ण आदेश इलेक्ट्रिक लोको शेड के रेल कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा 
 मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री डी डी महेश ने मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण एवं बिलासपुर मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री एवं समस्त केन्द्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया की बिलासपुर लोको शेड के कर्मचारियों को प्रमोशन के वर्षो से रुके बाधा दूर कर प्रमोशन का अवसर दिलाया