*रेलवे मजदूर कांग्रेस ने विश्व महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया*

अनूपपुर , विश्व महिला दिवस 08 मार्च के अवसर पर रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर शिवम् रेलवे महिला समिति अनूपपुर के तत्वावधान में मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर कार्यालय में महिला दिवस पर महिला सम्मान व रंग पंचमी कार्यक्रम किया गया , मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के शाखा सचिव जयंतो दासगुप्ता ने बताया कि रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण व मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के निर्देशानुसार मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर ने महिला दिवस व रंगपंचमी कार्यक्रम किया गया 
      महिला दिवस व रंगपंचमी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा श्रीवास्तव ने महिला शब्द ही शक्ति का रुप है महिला का सारगर्भित अर्थ का उल्लेख बताया कि म + मातृत्व - हि + हिम्मत - ल + लज्जा इन शब्दों से बना महिला शब्द बना है आज के आधुनिक दुनिया में आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है |
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती गायत्री रैकवार ने महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी रखना चाहिए , महिला दिवस व रंगपंचमी की इस गरिमामय कार्यक्रम करने लिए मजदूर कांग्रेस का हम महिलाओं की ओर से अभिनंदन व धन्यवाद ज्ञापित करते है 
  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मजदूर कांग्रेस के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण के निर्देश पर महिला दिवस पर यह कार्यक्रम किया गया, मजदूर कांग्रेस बिलासपुर अपने प्रत्येक शाखा में एक महिला पदाधिकारी रखने का निर्णय लिया गया है, रेलवे महिला कर्मचारियों के कार्यस्थल सम्मान व कार्यलय परिसर में संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने में मजदूर कांग्रेस प्रयासरत है 
  रेलवे मजदूर कांग्रेस ने महिला दिवस में उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान कर उपहार भेंट किया गया , कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं व अन्य अतिथियों का शाखा कोषाध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया 
    कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं व पदाधिकारियों की उपस्थिति रहे जिनमें प्रमुख रहे : -एस स्वाति राव , रानी पाण्डेय, प्रभा श्रीवास्तव , विभा मरावी , सावित्री चंद्राकर , संतोषी राठौर ,बबीता गुप्ता , मौसमी राय , रोली श्रीवास्तव , सावित्री पैकरा , रंजीत गुप्ता , सरस्वती ताम्रकार , प्रतिमा कर , पार्वती ताम्रकार , गायत्री रैकवार ,डुम्मी परिवार , भारती राव , विवेक राय, अजीत कुमार , किशन द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे