रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के साथ दो दिवसीय मंडल स्थाई वार्ता तंत्र बैठक सम्पन्न

अनूपपुर /    दो दिवसीय मंडल स्थाई वार्ता तंत्र बैठक एकल मान्यता प्राप्त संगठन रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के साथ 13 व 14 अगस्त को सम्पन्न हुई , बैठक में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन , अपर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर जे एस मीणा, के श्रीनिवास भी उपस्थित रहे, बैठक में बिलासपुर रेल मंडल के सभी विभाग प्रमुख ने अपने अपने विभाग के मुद्दों पर चर्चा में भाग लेकर बैठक में उठाए गए समस्याओं का निराकरण किया  , पीएनएम बैठक का सफल संचालन वरीष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर डा० अंशुमन मिश्रा ने किया
बैठक में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री , जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव , संयुक्त महामंत्री बी कृष्ण कुमार केन्द्रीय पदाधिकारी जी एस आईच, राजेश खोपारागड़े, डी डी महेश, सांई किरण, शुभम उपाध्याय , एवं आर्बन बैंक डायरेक्टर रनिंग शाखा सचिव आर के यादव व महिला प्रतिनिधिपि पी परमेश्वरी ने नेतृत्व किया , बिलासपुर मंडल सभी शाखाओं के सचिव अपने अपने क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की
द्वितीय पीएनएम बैठक में सभी विभागों के मुद्दों पर चर्चा हुई एवंं कुछ प्रमुख मुद्दों पर निर्णय लिया गया जिनमें प्रमुख है  :- टीआरडी विभाग, इंजीनियर विभाग में हर इंचार्ज के पास ओटी रजिस्टर रखने का निर्णय लिया गया , रेलवे आवासों के मरम्मत व विकास के कार्य डीआरएम निर्देशानुसार व मान्यता प्राप्त मजदूर कांग्रेस के सुझावों सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कार्य किया जाएगा , रि-डिपलाइमेंट व अन्य मुद्दों को पीएनएम बैठक के निर्णय को अनिवार्य रूप में पालन किया जाएगा , रनिंग की समस्यायों को निराकरण करने हेतु गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई (120 किलो मीटिंग, स्थानांतरण , स्पाउस ग्राउंड, आन रिक्वेस्ट , प्रमोशन डीपी ट्रेनिंग सम्बंधित केश प्राथमिकता करने का निर्णय लिया गया