रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल की नान पेमेंट मीटिंग सम्पन्न


अनूपपुर /  एकल मान्यता प्राप्त रेल संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल की इस वर्ष की द्वितीय नान पेमेंट मीटिंग 23 जून को कार्मिक विभाग बिलासपुर बैडक हाल में सम्पन्न हुई,यह बैठक वरीष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर डा० अंशुमन मिश्रा के निर्देश के तहत मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर यु एस राव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में सहायक कार्मिक अधिकारी बिलासपुर भास्कर गुहा , सहायक मंडल वित्त प्रबंधक सुमित्रा पाल , कार्मिक विभाग सम्बंधित बिल कर्लक मौजूद रहे, बैठक व्यवस्था पीएनएम सेल के कार्यालय अधीक्षक रमना मूर्ति ने किया 
रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव  , अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री शुभम उपाध्याय, डीओबी शाखा सचिव राना नंदी , सहायक सचिव रनिंग इरफान खान ने बिलासपुर मंडल के रेल कर्मचारियों के वेतन संबन्धित समस्याओं पू्र्व लिखित ऐजेंडा पर चर्चा कर रेल कर्मचारी की समस्यायों का निराकरण किया 
ब्रजराजनगर जितेन्द्र कुमार  , बैकुंठपुर अरविंद कुमार के गेट एलाउंस जारी करने का आदेश हुआ , विश्रामपुर के हियाहरन सिंह के ओवर पेमेंट पर चर्चा ,रायगढ़ के जुगताराम यादव का रिस्क एलाउंस मिलेगा , अनूपपुर के आयुष , रविकांत राय, रंजीत कुमार, अमित कुमार , राजेन्द्र राठौर के समस्याओं पर चर्चा हुई, अकलतरा के ट्रैक मेंटेनर को ओटी दिए जाने , उमरिया के अतुल कुमार गुप्ता अवकाश नगरीकरण केश पर चर्चा हुई