पाली वन परिक्षेत्र के जमुहाई के राजस्व क्षेत्र में मिला लकड़बग्घा का शव, मौत के कारणों की जांच जारी,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमारिया
पाली वन परिक्षेत्र के जमुहाई के राजस्व क्षेत्र में मिला लकड़बग्घा का शव, मौत के कारणों की जांच जारी
पाली। पाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुहाई के राजस्व क्षेत्र में एक लकड़बग्घा का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना कल दिनांक 19 जनवरी की बताई जा रही है, जबकि वन विभाग को इसकी जानकारी आज सुबह लगी।
सूचना के बाद एसडीओ दिगेन्द्र सिंह पटेल वन अमले के साथ मौके पर मौजूद रहे और घटनास्थल का अवलोकन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लकड़बग्घा का शव जमुहाई निवासी ओमकार चतुर्वेदी के खेत में मिला, जहां वह बॉडी में फंसा हुआ पाया गया। बताया गया है कि मृत लकड़बग्घा नर (मेल) है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वाड की मदद से सर्चिंग भी करवाई गई, ताकि किसी भी तरह के सुराग जुटाए जा सकें। वहीं क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा यह आशंका भी जताई जा रही है कि लकड़बग्घा करंट की चपेट में आया हो सकता है।
जब एसडीओ दिगेन्द्र सिंह पटेल से लकड़बग्घा की मौत के कारणों को लेकर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मौत किन कारणों से हुई है। फिलहाल वन विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।


