मुख्यमंत्री जी द्वारा ग्राम सभा को संबोधित करते हुए लाड़ली बहना योजना के संबंध में दिया जाएगा संबोधन

ग्राम सभाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

उमरिया - प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2 अप्रैल को ग्राम सभा को संबोधित करते हुए लाड़ली बहना योजना के संबंध में दोपहर 12 बजे संबोधित किया जाएगा। कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने ग्राम सभा के आयोजन संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुनने एवं देखने की समुचित व्यवस्था के लिए 2 अप्रैल को 236 ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि चयनित ग्राम सभा हेतु ग्राम पंचायत में निर्धारित तिथि, समय, स्थान पर उपस्थित होकर शासन द्वारा दिशा निर्देशो  के अनुसार ग्राम सभा को संपन्न कराना सुनिश्चित करेगे।