महिलाओं ने हाथो मे रचाई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मेंहदी

उमरिया - प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का जिले मे व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर महाअभियान शुरू किया गया है। प्रचार प्रसार के प्रथम चरण मे जिले मे ग्राम पंचायत स्तर पर बनाये गये पंजीयन केंद्रों तथा नगरीय निकायों मे वार्ड स्तर पर बनाये गये पंजीयन केंद्रों के साथ ही ग्राम पंचायत कार्यालयों मे महिलाओं की मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन एक साथ किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महा अभियान के दौरान महिलाओं ने अपने हाथो मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मेहदी रचाई । ग्राम किरनताल में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की महिलाओं ने मेहंदी लगा कर योजना का प्रचार प्रसार किया वही दीवार लेखन कर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर आशा सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्थानीय निवासी महिला और एमएसडब्ल्यू की छात्र शिवप्रताप सिंह,चांदनी महोबिया ,सुरेश राय सेक्टर क्रमांक 3 मेंटर कीर्ति सिंह उपस्थित रहें।