वंशिका केसरवानी बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, समाज तथा क्षेत्र का नाम किया रोशन

अनूपपुर/ नगर के प्रतिष्ठित  व्यवसायी  व समाजसेवी शिव कुमार गुप्ता की सुपुत्री वंशिका केसरवानी   ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अथक लगन के बल पर  चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)* बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे परिवार और अनूपपुर समाज के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। वंशिका ने अपने समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए एक सशक्त प्रेरणा बनेगी।
 नगर वासियो ने ईश्वर से प्रार्थना की हैं कि वंशिका अपने जीवन में इसी प्रकार निरंतर प्रगति के नए शिखर प्राप्त करती रहें और अपने परिवार, समाज तथा क्षेत्र का नाम यूँ ही रोशन करती रहें।
वंशिका को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए नगर वासियो ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ दी है |