नगर परिषद बरगंवा में जय अम्बे कंस्ट्रक्शन का कारनामा,वर्क आर्डर 4 मीटर चौड़ी 430 मीटर लंबी सड़क को मन मर्जी से चेंज कर दिया पूरा वर्क आर्डर - विजय उरमलिया की कलम से
नगर परिषद बरगंवा में जय अम्बे कंस्ट्रक्शन का कारनामा,वर्क आर्डर 4 मीटर चौड़ी 430 मीटर लंबी सड़क को मन मर्जी से चेंज कर दिया पूरा वर्क आर्डर - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - नगर परिषद बरगवां अमलाई में एक ठेकेदार जय अम्बे कंस्ट्रक्शन को सोडा फैक्ट्री के सामने चार मीटर चैड़ाई,चार सौ तीस मीटर लंबाई की सड़क निर्माण का वर्क आर्डर जारी हुआ था,पर कंस्ट्रक्शन कंपनी जय अम्बे ने अपने हिसाब से स्टीमेट में हेरफेर करते हुए 430 मीटर सड़क को 215 मीटर बनाया गया और 4 मीटर चौड़ी सड़क को 8 मीटर चौड़ा कर दिया अब इस पूरे मामले में वर्क आर्डर 4 मीटर और 430 मीटर का जारी हुआ था लेकिन वर्क आर्डर के हिसाब से सड़क का निर्माण न हो कर ठेकेदार ने अपने हिसाब से नियम कानून ताक पर रख सड़क का निर्माण किया गया इस पूरे मामले में हमने नगर परिषद के इंजीनियर से बात की तो उनका कहना था कि हमारे यहां से चार मीटर चौड़ाई के साथ 430 मीटर लंबी सड़क निर्माण का वर्क आर्डर जारी किया गया था सड़क 8 मीटर चौड़ी किसके कहने पर बनी और सड़क की लंबाई किसके कहने पर कम हुई हमने विभाग को सूचित कर दिया है जैसे निर्देश होंगे वैसे कार्यवाही होगी,वही नगर परिषद के सीएमओ भूपेंद्र सिंह का कहना है कि हमारे यहां से 215 मीटर और आठ मीटर का कोई वर्क आर्डर जारी ही नही हुआ किसने कैसे किया ये वही बता सकते है हमने जेडी को जानकारी भेजी है जब तक ऊपर से दिशा निर्देश नही आ जाते इस मामले में हमारे द्वारा अभी कोई भुगतान नही किया जा रहा


