वायरल ऑडियो से मचा बवाल: भालूमाड़ा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर फिर घिरा पुलिस विभाग डीजीपी भोपाल से संज्ञान लेने की मांग
वायरल ऑडियो से मचा बवाल: भालूमाड़ा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर फिर घिरा पुलिस विभाग डीजीपी भोपाल से संज्ञान लेने की मांग
अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में फिर एक नया विवाद सामने आया है, जहाँ छोहरी हत्याकांड के मामले मे थाना प्रभारी की षड्यंत्रकारी व भ्रष्टाचार के आरोपो की स्याही अभी सुखी नहीं थी, कि एक नई घटना जिसमें थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय पर एक परिवार के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय जनों की मांग है कि मध्य प्रदेश के डीजीपी भोपाल इस वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर निरीक्षक उमेश उपाध्याय पर उचित कार्रवाई करें |
परिजनों का आरोप है कि वे जप्त किए गए मोबाइल फोन की वापसी के संबंध में थाना पहुंचे थे। इस दौरान उनसे सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया तथा कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। परिवार का यह भी दावा है कि उन्हें कई घंटों तक थाने में बैठाए रखा गया और बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद जाने दिया गया।
आरोप लगाने वालों का कहना है कि मामले में पहले एक युवती से समझौता कराया गया था तथा बाद में मोबाइल वापस मांगने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई।
इधर, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब तक पहुंचने की चर्चा है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि भालूमाड़ा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय का कार्यकाल पहले भी विभिन्न थानों में विवादों के कारण चर्चा में रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर उनके कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।


