विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 30 दिसम्बर का कार्यक्रम

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 30 दिसम्बर का कार्यक्रम
अनूपपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपदवार निर्धारित रूट अनुसार 17 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजन के तारतम्य में 30 दिसम्बर को जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत पिपरहा तथा रेउंदा, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत क्योंटार तथा अमगवां, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत साजाटोला तथा बेनीबहरा, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत लेढरा तथा चिल्हियामार में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी एवं आयोजन संबंधित ग्राम पंचायत परिसर में किया जाएगा।