विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 03 जनवरी का कार्यक्रम 

अनूपपुर/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपदवार निर्धारित रूट अनुसार 17 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजन के तारतम्य में 03 जनवरी को जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत चोड़ी तथा पोंडी, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत पचौहा तथा धनगवां पूर्वी, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत उमरदा तथा मझौली, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत धनपुरी तथा दुधमनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी एवं शिविर का आयोजन संबंधित ग्राम पंचायत परिसर में किया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हेतु जनपद बार अधिकारी नियुक्त

 विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाए जाने के उद्देश्‍य से 16 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजन के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रमों, शिविरों के आयोजन को सम्पादित करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जनपदवार अधिकारियों की ड्यिूटी लगाते हुए कार्यक्रम के अनुश्रवण एवं निगरानी हेतु निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायत अनूपपुर में दोपहर पूर्व आयोजन हेतु पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक  ए.पी. पटेल को तथा दोपहर पश्‍चात् आयोजन हेतु श्रम निरीक्षक श्रीमती स्नेहा जायसवाल को, जनपद पंचायत जैतहरी में दोपहर पूर्व आयोजन हेतु पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर  ए.के. अवधिया को तथा दोपहर पश्‍चात् आयोजन हेतु एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक  शषांक प्रताप सिंह को, जनपद पंचायत कोतमा में दोपहर पूर्व आयोजन हेतु अग्रणी बैंक प्रबंधक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अनूपपुर  अजीत नांबियार को तथा दोपहर पश्‍चात् आयोजन हेतु जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर के सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक को एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में दोपहर पूर्व आयोजन हेतु मत्स्य विभाग अनूपपुर के उप संचालक  सलिल सोंधिया को तथा दोपहर पश्‍चात् आयोजन हेतु जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर के जिला परियोजना समन्वयक  हेमन्त खैरवाल को नियुक्त किया गया है।