विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 22 जनवरी का कार्यक्रम
अनूपपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपदवार निर्धारित रूट अनुसार 17 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजन के तारतम्य में 22 जनवरी को जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत गौरेला तथा भेलमा, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत  हर्राटोला, पडरिया, करोंदाटोला, कोहका पूर्व, कंचनपुर तथा पुरगा में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी एवं शिविर का आयोजन संबंधित ग्राम पंचायत परिसर में किया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु नियुक्त जिले की प्रभारी अधिकारी 23 जनवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगी
जिले में आयोजित की जा रही ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के लिए नियुक्त जिले की प्रभारी अधिकारी भारत सरकार के स्टील मंत्रालय की संचालक श्रीमती नेहा वर्मा 23 जनवरी 2024 को जिले के भ्रमण पर रहकर ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के क्रियान्वयन गतिविधियों का अनुश्रवण करेंगी। भ्रमण के दौरान लाइजनिंग अधिकारी के रूप में जिला पंचायत के मनरेगा के परियोजना अधिकारी राजेन्द्र पटेल तथा जिला आबकारी अधिकारी सुश्री सावित्री भगत को नियुक्त किया गया है।