विधानसभा एक मंच दो - फूंदे लाल सिंह की गन्दी राजनीती 


अनूपपुर / कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गुड्डू चौहान के बनते ही कांग्रेस के पहले ही कार्यक्रम वोट चोर गद्दी छोड़ मे गुटबाजी देखने को मिली,  जहाँ अनूपपुर जिले मे कांग्रेस को तोड़ने मे विगत 10 वर्षा से कांग्रेस के ही पुष्पराजगढ़ विधायक  फूंदे लाल सिंह की अहम भूमिका लगातार देखी जा रही है,चाहे कॉंग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता बिसाहू लाल सिंह का भाजपा मे जाना या अन्य  कांग्रेस कार्यकर्त्तओ का भाजपा मे जाना सभी को तोड़ने  की राजनीती मे कही न कही फूंदे लाल सिंह की अहम् भूमिका लगातार देखी जा रही है, अपने वर्चस्व के लिए यह किसी को कांग्रेस मे आगे बढ़ता नहीं देख सकते जिसका खमियाजा अनूपपुर की कॉग्रेस को उठाना पड रहा है, आज तक यह विधायक किसी भाजपाई को कांग्रेस मे शामिल जरूर नहीं करा पाए लेकिन अपनी गुटबाजी हरकतो से कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ को जरुर भाजपा मे शामिल होने को मज़बूर कर चुके है,पुष्पराजगढ़ विधानसभा मे कांग्रेस मात्र  तीन लोगो तक ही सीमित है जिसमे  खुद फूंदे लाल सिंह, संतोष पांडेय, व उनका बेटा आसुतोष सिंह मार्को है वहा से वह चौथे आदमी को नहीं साथ लेकर चलते, संतोष पाण्डेय को इसलिए साथ रखे है क्युकि वह सामान्य वर्ग से है और आदिवासी विधानसभा से कभी दावेदारी नहीं कर पाएगे, गुटबाजी की गन्दी राजनीती के माहिर हो चुके विधायक फूंदे लाल सिंह ने अब अपने खेमे के जिलाध्यक्ष बना कर अनूपपुर की कांग्रेस को और गर्त मे ले जाने की नई कोशिश शुरू कर दी है, कल समापन्न हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कार्यक्रम मे फिर एक बार गुटबाजी देखने को मिली जहाँ उनका रूट पुष्पाराजगढ़ से अनूपपुर आने के लिए जैतहरी की ओर से फूंदे लाल सिंह दवारा करवाया गया और एक मंच अनूपपुर विधानसभा के दूसरे खेमे के लिए जैतहरी मे बनवाया गया, जबकि एक बड़ा कार्यक्रम अनूपपुर मे रखा गया था वावजूद, कांग्रेस को अनूपपुर विधानसभा मे बटवाने के लिए जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान व फूंदे लाल ने सोची समझी राजनीती की |